जौनपुर। राष्ट्रीय पीजी कॉलेज जमुहाई के प्राणी विज्ञान विभाग की ओर से वर्तमान परिवेश और उच्च शिक्षा में ऑनलाइन शिक्षा की समस्या और समाधान विषय पर वर्चुअल कांफ्रेंस का आयोजन हुआ। शिक्षकों ने नई शिक्षा नीति, ऑनलाइन शिक्षा की समस्या और समाधान पर अपने विचार रखे।
मुख्य अतिथि टीडी कॉलेज प्राणि विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. देवब्रत मिश्र ने कहा कि सरकार की नई शिक्षा नीति के साथ ऑनलाइन शिक्षा पर बल दे रही है। सरकार की पहल तो बेहतर है, लेकिन उसके दूसरे पक्ष पर ध्यान देने की जरूरत है। देश में आधे से अधिक आबादी गांव में बसती है, जो आज भी जीवन यापन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। गांव में इंटरनेट की हालत ठीक नहीं है।
ऑनलाइन शिक्षा के लिए पहले मूलभूत संसाधनों को व्यवस्थित करना होगा। विभागाध्यक्ष डॉ. कुंवर दिलीप प्रताप सिंह ने ऑनलाइन शिक्षा की उपयोगिता और शासन की नीति के मूर्त रूप में लाने के लिए संसाधनों को कारगर बनाने पर बल दिया। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार सिंह ने नई शिक्षा नीति पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके पहले प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार सिंह, मुख्य अतिथि डॉ. देवव्रत मिश्र, डॉ. सत्य प्रकाश त्रिपाठी और विवेक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर वर्चुरअल संगोष्ठी की शुरुआत की। इस अवसर पर संयोजक डॉ. जगदीश प्रसाद सिंह, सह संयोजक डॉ. मुरली श्याम, डॉ. इंद्रजीत सिंह, डॉ विजय प्रताप सिंह, डॉ विनोद कुमार सिंह, डॉ. अमित कुमार गुप्ता, डॉ. नीरज दुबे, डॉ. ज्योति मौर्य, डॉ. आत्माराम तिवारी, डॉ. सत्येंद्र कुमार यादव, डॉ. मनोज कुमार सिंह, डॉ. विवेकानंद चौबे, डॉ. मंजूलिका यादव आदि उपस्थित रही।