अपना दल एस की बैठक में सदस्यता दिलाते राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माता बदल तिवारी व मड़ियाहूं विधायक डॉ
रामनगर। मड़ियाहूं विधानसभा के तुलसीपुर मंगरा गांव में शनिवार को अपना दल एस जिला इकाई मछलीशहर की मासिक बैठक हुई। मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माता बदल तिवारी ने कहा कि अधिक से अधिक नए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने के लिए एसआईआर के तहत फॉर्म-6 भरवाएं। साथ ही आने वाले पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए सभी लोग अपने-अपने गांव की मतदाता सूची का गहन परीक्षण कर नाम की त्रुटियों को ठीक कराएं। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि अपना दल एस से मड़ियाहूं विधायक डॉ. आरके पटेल ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए हर सेक्टर में जोन मीटिंग आयोजित की जाए। जहां बूथ का गठन नहीं हुआ है वहां शीघ्र बूथ अध्यक्ष नियुक्त किए जाएं। उन्होंने अनुप्रिया पटेल के विचारों और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाकर लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष लालबहादुर पटेल ने चारों विधानसभा क्षेत्र अध्यक्षों से संगठनात्मक समीक्षा ली। उन्होंने संगठन विस्तार के लिए प्रत्येक पदाधिकारी को कम से कम पांच सक्रिय सदस्य और 50 सामान्य सदस्य जोड़ने का लक्ष्य दिया। पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों को अपने-अपने वार्ड में पूरी मजबूती के साथ तैयारी करने का निर्देश दिया गया। बैठक का संचालन योगेंद्र पटेल ने किया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजनाथ पटेल, प्रदेश सचिव सुनील पटेल, प्रदेश महासचिव प्रदेश सचिव (युवा मंच) उदय प्रताप पटेल, राकेश पटेल, प्रदीप पटेल, रिंकू पटेल सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।