फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी, घोड़े संग निकाली शोभायात्रा

Wed, 06 Apr 2016 12:57 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
निषादराज की जयंती पर सद्भावना पुल से नगर में निकली शोभा यात्रा में शामिल लोग।
विज्ञापन
निषाद समाज की ओर से निषाद राज गुह्य की जयंती मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान नगर में हाथी, घोड़े के साथ शोभायात्रा और झांकी निकाली गई। सद्भावना पुल स्थित केरारवीर से निकली शोभायात्रा नगर भ्रमण करने के बाद  अंबेडकर तिराहे पर पहुंचकर सभा के रूप में परिवर्तित हो गई।
विज्ञापन


केरारवीर मंदिर के पास एकत्रित हुए स्वजातीय समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। शोभायात्रा में हाथी, घोड़े के अलावा महान धनुर्धर राष्ट्रवीर वीर एकलव्य, महर्षि वेद व्यास, कश्यप ऋषि की झांकी बड़े आकर्षक तरीके से सजाई गई थी। शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया  गया। 

मुख्य अतिथि राजकुमार बिन्द ने कहा कि आज हमारा समाज अनुसूचित जाति से भी पिछड़ा है जिसका कारण समाज तक शिक्षा का न पहुंचना है। विशिष्ट अतिथि शोभनाथ आर्य ने कहा कि जुल्म, अन्याय और शोषण के खिलाफ आवाज उठाना और बेसहारों को सहारा देना ही आर्य धर्म है।
विज्ञापन


अध्यक्षता प्रेमा देवी निषाद और संचालन बाबादीन बिन्द ने किया। आभार जयशंकर बिन्द व रामहित निषाद ने जताया। इस दौरान धर्मेन्द्र निषाद, रामेश्वर निषाद, राजनाथ निषाद, रामजीत निषाद, सुबाष निषाद, रमौजूद थे। खेतासराय : क्षेत्र के अब्बोपुर और पोरईखुर्द गांव में महाराजा निषाद राज की जयंती धूमधाम से मनाई गई।

झांकियां निकाली गई। मुख्य अतिथि तिलकधारी निषाद ने समाज के लोगों को एकजुट होने का संदेश दिया। अध्यक्षता पूर्व प्रधान राधेश्याम बिन्द तथा संचालन रामकेश बिन्द ने किया। इपोरईखुर्द में बीडीसी सुबाष चन्द निषाद, नन्दलाल निषाद, पुरुषोत्तम निषाद, रामानन्द निषाद ने निषाद राज के जीवन पर प्रकाश डाला।

मीरगंज : हुबराज बिन्द सर्वोदय बीलिका विद्यालय सुन्दर नगर भटहर में महाराज निषाद जयन्ती पर मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चन्द्र सिंह ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इससे पहले स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्त्रस्म प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें