फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: डारीडीह गांव में विद्युतिकरण का कार्य शुरू

सार

जफराबाद विधानसभा के डारीडीह किशुनपुर गांव की राजभर बस्ती में वर्षों की मांग के बाद आखिरकार विद्युतीकरण कार्य शुरू हुआ है। विधायक जगदीश नारायण राय के प्रयास से यह प्रक्रिया संभव हो सकी। ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन
आजादी के बाद से अंधेरे में डूबा विधानसभा जफराबाद डारीडीह किशुनपुर गांव की राजभर बस्ती में विद्युतिकरण का कार्य शुरू हो गया है। इससे ग्रामीणों में खुशी व्याप्त है। ग्रामीण बताते हैं कि कई साल बाद भी उनके गांव तक बिजली नहीं पहुंची थी। कई बार विभागीय अधिकारियों से गुहार लगाई गई, लेकिन कार्यवाही के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही मिलता रहा। इसकी जानकारी विधायक जगदीश नारायण राय को दिया गया ।
विज्ञापन

इस मामले को उन्होंने सीधे विधानसभा के पटल पर रखा। जिसके बाद गांव के विद्युतीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विधायक जगदीश नारायण राय ने विद्युतीकरण कार्य का शिलान्यास किया। कहा कि ग्रामीणों का अधिकार है कि उन्हें मूलभूत सुविधाएं मिले। बिजली हर घर की पहली जरूरत है। इस मौके पर वीकें सिंह, एसडीओ धीरेंद्र सिंह, नितिन निगम, अनिल गुप्ता, कृपा शंकर राजभर, आकाश राजभर, राकेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें