कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को एक विवाहिता की तहरीर पर उसके पति, सास, ससुर सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज हुआ है।
प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल ने बताया कि सुजानगंज थाना क्षेत्र के हरीपुर गांव निवासी कालूराम ने अपनी बेटी संगीता का विवाह बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के गिरधरपुर गांव निवासी विकास गौतम के साथ 16 जून 2019 को किया था।
संगीता का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष ले लोग दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया करते थे। जहां मामला कोर्ट तक पहुंच गया। कुछ दिन बाद दीवानी न्यायालय से सुलह समझौता के आधार पर संगीता पुनः ससुराल आ गई। जहां उसे एक पुत्री व दो पुत्र पैदा हुए।
इस बीच दोनों के संबंध ठीक चल ही रहे थे कि उसका पति दिल्ली रहने लगा। संगीता का आरोप है कि उसके पति दहेज के लिए फिर से प्रताड़ित करने लगा।
पति विकास, ससुर संतलाल, सास निर्मला, ननद सीमा, नीलम व रीना गांव के छोटेलाल यादव व चंचल सिंह के प्रभाव से मारपीट कर 31 अगस्त को घर से निकाल दिए।
साथ ही बच्चों को छीन लिए। सभी आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।