फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पचहटिया से पावर हाउस तक 10 मीटर चौड़ी होगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। पचहटिया से पॉवर हाउस तक संपर्क मार्ग चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। इसमें कुल 10 करोड़ खर्च होंगे। यह सड़त वर्तमान में महज साढे छह मीटर चौड़ी है। इसकी चौड़ाई दोनों ओर से पौने दो-दो मीटर बढ़ाई जाएगी। इससे इस मार्ग की चौड़ाई कुल 10 मीटर हो जाएगी। इससे जाम से निजात मिलेगी। चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। बजट स्वीकृति होने पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा। पचहटिया से पॉवर हाउस तक संपर्क मार्ग किमी 1.750 सकरी होने से आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। कई साल पुरानी होने से सड़क की कहीं-कहीं पर गिट्टियां उखड़ गई है। इसके मद्देनजर राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव के प्रस्ताव पर पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड की ओर से प्रस्ताव बनाकर शासन स्तर पर भेज दिया गया है। इस मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए 10 करोड़ खर्च किया जाएगा। इस मार्ग की चौड़ाई वर्तमान में साढे छह मीटर है। इसे दोनों ओर पौने दो मीटर चौड़ा किया जाएगा। जिससे इसकी चौड़ाई कुल 10 मीटर हो जाएगी। चौड़ा होने के बाद यहां लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के अनुसार बजट स्वीकृत होने पर कार्य शुरू कराया जाएगा। इस मार्ग का मरम्मत होने से करीब 40 हजार राहगीरों का राह आसान हो जाएगी।
विज्ञापन

पचहटिया से पॉवर हाउस तक संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृड़ीकरण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। बजट स्वीकृति होने पर कार्य शुरू कराया जाएगा।-राजेंद्र कुमार वर्मा अधिशाषी अभियंता, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें