फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: भाजपा के पूर्व मंत्री के गांव में बिजली समस्या, त्रस्त उपभोक्ताओं ने पावर हाउस को घेरा; की नारेबाजी

Sun, 28 Jul 2024 01:53 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

Jaunpur News: सहोदरपुर के ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी में विद्युत कटौती कोढ़ में खाज का काम कर रही है। शिकायतों को भी अनसुना कर दिया जा रहा है। इस कारण आज हम लोगों ने पावर हाऊस को घेरा है। धरना-प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
पावर हाऊस पर धरना-प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरईपार के तेजी बाजार थाना क्षेत्र के सहोदरपुर गांव स्थित पावर हाउस पर सुबह ही सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया और पावर हाउस की लाइन को बंद करवा दी।
विज्ञापन


एसडीओ मौके से फरार हो गए और अपना फोन बंद कर लिए। गांववासियों ने के एसडीओ के खिलाफ नारे लगाए और बिजली बनवाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से क्षेत्र के 12 से अधिक गांवों को बिजली सप्लाई नहीं मिल पा रही है, जिससे धान की फसल का सत्यानाश हो रहा है। 

विज्ञापन


नर्सरी सूख रही हैं रोपाई नहीं हो पा रही है। एक तरफ शासन-प्रशासन किसानों की समस्या को हल करने में जुटा हुआ है। दूसरी तरफ, बिजली निगम है कि कटौती से लोगों को परेशान कर दिया जाता है।
विज्ञापन


बताया कि तेजी बाजार, मरगुपुर, इरशादपुर, कपूरपुर, बरचौली, भूतहा सहोदरपुर, दादूपुर, गौरा आदि गांव की बिजली 3 दिनों से लगातार बाधित है। कोई भी अधिकारी या नेता हमारी बातों को नहीं सुन रहा है। हम लोग शासन प्रशासन से मांग करते हैं कि अविलंब बिजली सही कराई जाए, नहीं तो हम लोग सड़क जाम करके प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से प्रशासन की होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें