Jaunpur News: सहोदरपुर के ग्रामीणों ने बताया कि भीषण गर्मी में विद्युत कटौती कोढ़ में खाज का काम कर रही है। शिकायतों को भी अनसुना कर दिया जा रहा है। इस कारण आज हम लोगों ने पावर हाऊस को घेरा है। धरना-प्रदर्शन किया है।
बरईपार के तेजी बाजार थाना क्षेत्र के सहोदरपुर गांव स्थित पावर हाउस पर सुबह ही सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया और पावर हाउस की लाइन को बंद करवा दी।
विज्ञापन
एसडीओ मौके से फरार हो गए और अपना फोन बंद कर लिए। गांववासियों ने के एसडीओ के खिलाफ नारे लगाए और बिजली बनवाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले तीन दिनों से क्षेत्र के 12 से अधिक गांवों को बिजली सप्लाई नहीं मिल पा रही है, जिससे धान की फसल का सत्यानाश हो रहा है।
विज्ञापन
नर्सरी सूख रही हैं रोपाई नहीं हो पा रही है। एक तरफ शासन-प्रशासन किसानों की समस्या को हल करने में जुटा हुआ है। दूसरी तरफ, बिजली निगम है कि कटौती से लोगों को परेशान कर दिया जाता है।
बताया कि तेजी बाजार, मरगुपुर, इरशादपुर, कपूरपुर, बरचौली, भूतहा सहोदरपुर, दादूपुर, गौरा आदि गांव की बिजली 3 दिनों से लगातार बाधित है। कोई भी अधिकारी या नेता हमारी बातों को नहीं सुन रहा है। हम लोग शासन प्रशासन से मांग करते हैं कि अविलंब बिजली सही कराई जाए, नहीं तो हम लोग सड़क जाम करके प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से प्रशासन की होगा।