फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बेकाबू कार की टक्कर से बिजली का खंभा टूटकर गिरा, चारपाई पर सो रहे युवक की मौत

Thu, 07 May 2026 04:29 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

बिजली के खंभे से बेकाबू कार टकराई, जिससे खंभा टूटकर चारपाई पर सो रहे युवक के ऊपर गिरा। हादसे में युवक की मौत हो गई। घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने जाम लगा दिया।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो और मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के भकुरा गांव में शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे बिजली के खंभे से बेकाबू कार टकरा गई। इससे बिजली का खंभा टूटकर समीप चारपाई पर सो रहे राजभर (24) पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने सिद्धिकपुर जमुहाई मार्ग पर जाम कर दिया। उपजिलाधिकारी सदर संतबीर सिंह और सीओ देवेश सिंह ने समझाबुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल में जुट गए।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
सैफपुर उर्फ जपटापुर गांव निवासी कल्लन राजभर का पुत्र शनि राजभर (24) सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्धिकपुर जमुहाई मार्ग पर स्थित भकुरा गांव में अपने नानी दुलारी के साथ रहा करता था। बुधवार शाम वह खाना खाकर घर के सामने चारपाई पर सोने के लिए चला गया था। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब 10 बजे जमुहाई के तरफ से तेज गति से आ रही कार घर के समीप विद्युत पोल से टकरा गई। इससे विद्युत पोल टूटकर घर के पास सो रहे शनि के ऊपर जा गिरा, जिससे वह चिखने लगा, तभी शोरगुल की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। 
विज्ञापन


आनन-फानन उसे इलाज के जिला अस्पताल में भर्ती कराए। जहां देर रात चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार सुबह सिद्धीकपुर जमुहाई मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हो गई। 

उपजिलाधिकारी सदर और क्षेत्राधिकारी सदर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करने लगे और उन्होंने भरोसा दिया कि मामले की गहनता से जांच की जाएगी। निश्चित कार्रवाई होगी करीब एक घंटे प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने आश्वासन से संतुष्ट होकर जाम को समाप्त कर दिया। 

थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया की पुलिस ने कार और उसके चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें