फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत विभाग : अधिशासी अभियंता समेत चार के खिलाफ परिवाद दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। विद्युत कनेक्शन में अनियमितता के आरोप को लेकर स्थायी लोक अदालत में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता समेत चार लोगों के खिलाफ परिवाद दाखिल किया गया है।
विज्ञापन

अदालत ने परिवाद स्वीकार करते हुए सभी विपक्षियों को नोटिस जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई के लिए 25 जुलाई की तिथि निर्धारित की गई है। बरसठी क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी चंद्र प्रकाश दुबे ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से यह परिवाद दाखिल किया है।
इसमें उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय, अवर अभियंता बरसठी, लाइनमैन सीताराम और विध्योत्मा देवी को विपक्षी बनाया है। परिवादी के अनुसार, उन्होंने वर्ष 2011 में एक किलोवाट का विद्युत कनेक्शन लिया था और नियमित रूप से बिल का भुगतान करते रहे हैं। उनके घर से विद्युत पोल की दूरी करीब 35 मीटर है। आरोप है कि पड़ोसी विध्योत्मा देवी ने मकान निर्माण के बाद वर्ष 2017 में नया विद्युत कनेक्शन लिया था। केबल छोटा होने पर विद्युत कर्मचारियों ने उनका केबल काटकर उसी में विध्योत्मा देवी के घर का केबल जोड़ दिया और मीटर लगाकर कनेक्शन चालू कर दिया।
विज्ञापन

चंद्र प्रकाश दुबे का कहना है कि उन्होंने इसकी शिकायत विद्युत विभाग के अधिकारियों से की, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारियों की ओर से उन्हें यह कहकर आश्वस्त किया गया कि दोनों कनेक्शन अलग हैं और कोई समस्या नहीं होगी।
परिवादी ने बताया कि 23 अगस्त 2024 को विद्युत विभाग की टीम ने चेकिंग की, जिसमें अधिकारियों ने उल्टा उन्हीं पर आरोप लगा दिया। उन्होंने अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन विभाग की ओर से उन्हें ही जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें