फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत झालरों से सजे कार्यालय, प्रतिष्ठान

Mon, 26 Jan 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस की तैयारियों को रविवार शाम तक अंतिम रूप दे दिया गया। पुलिस लाइन में परेड की तैयारी को जोरशोर से निपटाया गया। साथ ही विभिन्न सरकारी-गैर सरकारी कार्यालयों और प्रतिष्ठानों पर ध्वजारोहण के लिए जरूरी बंदोबस्त किए गए। स्कूल-कॉलेजों में सांस्कृतिक आयोजन और मार्च पास्ट के पूर्वाभ्यास कराए गए। नगर पालिका परिषद की ओर से ऐतिहासिक शाही पुल के गुंबदों को विद्युत झालरों से सजाया गया।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस को लेकर स्कूली बच्चों में जबर्दस्त उत्साह देखा गया। दूकानों पर देर शाम तक तिरंगा और बैंड आदि की खरीदारी करने के लिए छात्र-छात्राओं और लोगों की भीड़ लगी रही। बच्चों ने जय हिंद और मेरा भारत महान के लोगो वाले बैज और टोपियां भी खरीदीं। हालांकि इस दौरान प्लास्टिक के झंडे भी खूब बिके।

 जिले की शान ऐतिहासिक शाही पुल को बिजली के झालर से सजाया गया। शाम होते ही लकदक रोशनी से पुल का नजारा दमक उठा। इसके अलावा नगर पालिका परिषद के भवन को भी विद्युत झालर से विधिवत सजाया गया।
विज्ञापन


विभिन्न विद्यालयों में छात्रों को लेफ्ट-राइट और थम बोलकर बैंड की धुन पर मार्च पास्ट के पूर्वाभ्यास कराए गए।
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में जिलेभर में विभिन्न आयोजन किए गए हैं। बारीनाथ स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर  से बौद्धिक वर्ग का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें