फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुने गए पदाधिकारियों ने ली शपथ

Fri, 17 Jul 2015 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट  कर्मचारी संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की  शपथ डीएम  भानुचंद्र गोस्वामी ने दिलाई।
विज्ञापन


इस दौरान पदाधिकारियों ने स्मृति  चिह्न भेंट कर डीएम का स्वागत किया। समारोह को कलेक्ट्रेट अधिवक्ता  संघ के अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह,  पूर्व अध्यक्ष यतीन्द्रनाथ त्रिपाठी,  दीवानी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष  सतेन्द्र बहादुर सिंह,

 शिक्षक संघ के  प्रदेश मंत्री रमेश सिंह, प्राचार्य  परिषद के अध्यक्ष सुभाष सिंह,  कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप कुमार  सिंह बब्बू, संयुक्त परिषद के  मंत्री सीबी सिंह ने विचार व्यक्त किया।  विशिष्ट अतिथि सीडीओ पीसी  श्रीवास्तव
विज्ञापन


 ने नई कार्यकारिणी को उनके दायित्वों  का बोध कराते हुए बधाई  दी। डीएम ने कर्मचारी समस्याओं और उनके देयकों को  जल्द दिलाने, सेवा  पुस्तिका तथा वार्षिक प्रविष्टियों को समय से दिलाने,  प्रोन्नति की  कार्रवाई पूरा कराने का

 आश्वासन दिया। संघ के प्रांतीय  कोषाध्यक्ष राजीव  श्रीवास्तव, एसडीएम टीएन द्विवेदी, एसडीएम सदर राकेश  पटेल, डीडीओ  तेजप्रताप मिश्र, मंत्री यतेन्द्र कुमार यादव ने आदि रहे। संचालन आशीष त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें