फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: वाहन की टक्कर से घायल वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थानागद्दी। केराकत क्षेत्र के सड़क हादसे में घायल एक बृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान श्याम बिहारी कनौजिया ( 57) निवासी ग्राम रोह थाना फूलपुर जनपद वाराणसी के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र संदीप कुमार ने बताया कि उनके पिता एक निजी अस्पताल में काम करते थे। बुधवार की रात ड्यूटी खत्म करने के बाद वापस घर लौट रहे थे। नाऊपुर स्थित पुरानी रिफाइन फैक्ट्री के समीप सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सीएचसी केराकत भेजा, जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन परिजनों ने श्याम बिहारी को वाराणसी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार देर रात उनकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र संदीप ने अंतिम संस्कार करने के बाद शनिवार को केराकत थाने में अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद पांडेय ने बताया कि प्राथमिक दर्ज कर सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें