मछलीशहर नगर स्थित भाजपा कार्यालय पर भाजपा के जिला मंत्रियों का स्वागत करते कार्यकर्ता। स्रोत-सं
मछलीशहर (जौनपुर)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की सहमति के बाद संगठनात्मक जिला मछलीशहर के जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने अपनी नई जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी। 20 पदाधिकारियों की इस सूची में युवाओं को कमान सौंपने के साथ-साथ जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को संतुलित करने की कोशिश की गई है। चार विधानसभा क्षेत्रों वाली इस जिला इकाई में सभी वर्गों को स्थान दिया गया है। कार्यसमिति में 10 पिछड़ा वर्ग, 7 सामान्य वर्ग, 2 अनुसूचित जाति और 1 अनुसूचित जनजाति के पदाधिकारी शामिल हैं। इस सोशल इंजीनियरिंग के जरिए भाजपा ने आगामी चुनौतियों के लिए मजबूत बिसात बिछाई है। जिलाध्यक्ष ने अपनी टीम में 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 जिला मंत्री और 1 कोषाध्यक्ष की नियुक्ति की है। नई कार्यसमिति की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।