फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बकरी चरा रहे वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
बक्शा के बेलापार गांव स्थित रेलवे ट्रैक पर बकरी चरवाहे की ट्रेन से कटकर मौत पहुंची पुलिस व लोग। - फोटो : टूंडला के स्टेशन रोड पर बरसात के दौरान गुजरते वाहन संवाद
विज्ञापन
बक्शा। बेलापार गांव में रेलवे लाइन के पास बृहस्पतिवार को बकरी चरा रहे रामबली पाल (70) की ट्रेन से चपेट में आने से मौत हो गई। थानाध्यक्ष प्रशांत सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चुरावनपुर गांव निवासी रामबली पाल हर दिन की तरह बकरी चराने गए थे। रामबली बकरी चराते हुए बेलापार गांव स्थित रेलवे किनारे पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रामबली रेलवे पटरी से बकरियों को नीचे उतार लिए थे। इसी दौरान एक बकरी रेलवे लाइन पर चली गई। उसी दौरान ट्रेन आते देख रामबली ट्रैक से बकरी हटाने लगे। असंतुलित होकर गिर पड़े जब तक उठने का प्रयास करते तब तक ट्रेन की चपेट में आ गए। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सद्भावना एक्सप्रेस से गिरकर जौनपुर का युवक जख्मी

लंभुआ (सुल्तानपुर)। नौकरी की तलाश में दिल्ली जा रहे अंबुज पांडेय (21) बुधवार को ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से उपचार के बाद परिजन घर ले गए। जौनपुर जिले के बदलापुर कोतवाली के बहरीपुर निवासी अंबुज पांडेय दिल्ली जाने के लिए घर से निकले थे। वह बदलापुर स्टेशन से सद्भावना एक्सप्रेस से आनंद विहार जा रहे थे। दोपहर करीब दो बजे वह चलती ट्रेन से गिर पड़े। यह दुर्घटना लंभुआ रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले हनुमान नगर मोहल्ले के पास हुई। राहगीरों की मदद से उन्हें गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। देर रात परिजनों को दुर्घटना की सूचना मिली। परिजन लंभुआ पहुंचे और उपचार के बाद अंबुज को अपने साथ घर ले गए। संवाद
चलती ट्रेन से उतरते समय महिला गिरी, घायल

शाहगंज। स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर बृहस्पतिवार की सुबह चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में एक महिला गिरकर घायल हो गई। यात्रियों की सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने उसे उपचार के लिए राजकीय पुरुष अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक रेलवे मनोज कुमार ने बताया बदायूं जिले के भुषौड़ी थाना क्षेत्र के दपथरा गांव निवासी सुरवंती देवी (35) अपने बेटे के साथ बरेली से वाराणसी जा रही था। 4236 पैसेंजर ट्रेन से वह शाहगंज पहुंची थीं। प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर चलती ट्रेन से उतरने के दौरान वह नीचे गिर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें