सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
पवारा और चंदवक थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इलाहाबाद-जौनपुर मार्ग पर पवारा थाना क्षेत्र के सराय पवारा गांव के पास शुक्त्रस्वार की रात कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सराय पवारा गांव निवासी राम पाल सरोज(50), कृपाशंकर (35), शुक्रवार की रात कहीं से लौट रहे थे।
बाइक से दोनों अपने गांव के पास पहुंचे थे तभी कार की चपेट में आ गए। जिससे बाइक सवार रामपाल और कृपाशंकर घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां रामपाल की हालत नाजुक देख डाक्टर ने इलाहाबाद के लिए रेफर कर दिया।
इलाहाबाद ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उधर हादसे के बाद आस पास के लोगों ने कार को रोक लिया और चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। उधर चंदवक थाना क्षेत्र के गोबरा गांव निवासी बेचू राम (55) जीप के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गए।
बेचू राम रतनूपुर बाजार में स्थित अपनी साइकिल की दूकान पर काम कर रहे थे। मोढ़ैला की तरफ से आ रही सवारी जीप चालक ने साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बेचू की दुकान की तरफ मोड़ दिया। जीप की चपेट में आने से बेचू का पैर टूट गया। उनका इलाज वाराणसी के एक नीजी अस्पताल में चल रहा।