फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार वृद्ध की मौत

विज्ञापन
सुइथाकलाः सड़क दुर्घटना में मृत तिलक धारी की फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन
सुइथाकला।
विज्ञापन

सरपतहा के सरायमोहिउद्दीनपुर बाजार में रविवार की सुबह 11 बजे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार वृद्ध तिलकधारी गौड़ निवासी खानपुर चौरवा की मौत हो गई। थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रक को घटनास्थल से कुछ दूर आगे जियो बीपी पेट्रोल पंप पर खड़ा करके भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश कर रही है। खानपुर चौरवा निवासी तिलकधारी गौड़ सरायमोहिउद्दीनपुर बाजार स्थित प्रतीक्षा ज्वेलर्स में नौकरी करते थे। रविवार को वे बाइक से ड्यूटी जा रहे थे। बाजार में पुलिस चौकी के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। इसमें वे घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल तिलकधारी को उपचार के लिए शाहगंज स्थित एक निजी अस्पताल लेकर जा रही थी, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें