02- चहारसू चौराहे पर वन वे जोन में जा रहे ई-रिक्शे को रोकते वहा तैनात होमगार्ड के जवान।
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर।डीएम दिनेश कुमार सिंह ने निर्देश दिया है कि लाकडाउन के दौरान आदेश की अनदेखी करने वाले दंडित किए जाएंगे। शासन ने 65 साल से अधिक उम्र के लोग, 10 साल से कम उम्र के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को घरों से निकलने पर रोक लगा दी है। दोपहिया वाहन एक ही व्यक्ति बैठ सकता है। केवल महिला को पीछे बैठाने की अनुमति है। दोपहिया वाहन चालक अपनी अपने पीछे किसी को न बैठाएं। चार पहिया वाहनों में ड्राइवर के अलावा 2 लोग पीछे बैठ सकते हैं। अगर बच्चे हैं तो दो बच्चों को बैठा सकते हैं। दुकानदार अनावश्यक रूप से भीड़ न लगने दें। एक मीटर की दूर बने गोले में मास्क पहन कर ही खड़े होंगो। आरोग्य सेतु एवं आयुष कवच एप डाउनलोड नहीं किए है तो डाउनलोड कर लें। सोशल डिस्टेंसिग का पालन किया जाए, ठेले वाले अपने वार्ड में ही फल और सब्जी बेचे। चौराहे पर बिक्री करने की अनुमति नहीं है। किस दिन कौन दुकान खोली जाएगी, क्या समय होगा, यह सब निर्धारित किया जा चुका है। प्रत्येक वार्ड में 5-5 कारोना वारियर्स बनाए गए हैं जो घूमकर वार्डों में नजर रखेंगे।