फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग क्षेत्रों में हुई मारपीट में 12 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर/ बरसठी। जिले के मछलीशहर और बरसठी थाना क्षेत्रों में हुई मारपीट में 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो लोगों की हालत नाजुक देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के कोढ़ा गाँव निवासी मंगला का अपने पड़ोसी से जमीनी विवाद को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार की देर शाम दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई है। जिसमें एक पक्ष से मंगला(45) सहित उनके पुत्र उमाशंकर (28), बहु सुमन (22) घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस सभी को लेकर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां मंगला व सुमन की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं जुडउपुर व खजुरहट में हुए जमीनी विवाद में संदीप (24), शैलेंद्र (47) अवध नारायण (28), राजकुमार (30) बड़ेलाल तिवारी (47), सत्यम तिवारी (23)व नीरज (24) घायल हो गए। सभी घायलों का ईलाज सीएचसी में चल रहा है। बरसठी - मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के कुदुनापुर गांव के पटेल बस्ती के कुछ लोग बसुही नदी के किनारे गहलाई गांव के पास जाल लगाकर राष्ट्रीय पक्षी मोर को मार रहे थे। गहलाई गांव के ब्राह्मण बस्ती के लोगों ने मना किया तो मनबढो ने झगड़ा कर लिया। जिसमें ब्राह्मण बस्ती के मनोज कुमार मिश्रा व नीरज मिश्रा को लाठी डंडों से बुरी तरह से पीटकर अधमरा कर दिया। शोर सुनकर गांव के लोग पहुँचे तो सभी लोग नदी पार कर अपने गांव में भाग निकले। ग्रामीण पुलिस को सूचना देने के साथ घायलों को इलाज के लिए सीएचसी ले गये, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें