मीरगंज। क्षेत्र में कई दिन से लगातार बरसात होने के कारण हवेली व भटहर गांव स्थित खेतों में जलभराव के कारण तीन गावों के किसानों की 80 एकड़ फसल पानी में डूब गई है। पानी निकलने के लिए कोई रास्ता नहीं होने कारण किसानों की फसल नष्ट हो रही है।
मछलीशहर ब्लाक के अन्तर्गत हवेली व भटहर गांव के ताल में पानी भर गया है। करीब चार किलोमीटर की दूरी में स्थित खेतों में पानी भर गया है। इससे भटहर, हवेली व अगहुआ के 50 से अधिक किसानों की धान की फसल डूब गई है। किसान दशराजी देवी, मोती लाल, लाल साहब बिंद, लालजी, गुलाब , दान बहादुर यादव, लालजी का कहना है की किसानों की मेहनत और लागत मिट्टी में मिल रही है।