फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आठवीं के छात्र ने बनाया एफ-22 का मॉडल विमान, 30 फीट से ज्यादा ऊंचाई तक भरी उड़ान

विज्ञापन
एफ-22 का माडल। संवाद
विज्ञापन
अजय कुमार शर्मा गौराबादशाहपुर। फिल्मों में लड़ाकू विमान देखकर मन में कुछ ऐसा ही बनाने की ठान लेने वाले आठवीं कक्षा के छात्र किशन मौर्या ने चार महीने की मेहनत के बाद एफ-22 लड़ाकू विमान का मॉडल तैयार कर लिया। मुफ्तीगंज विकास खंड के बगथरी गांव निवासी किशन (13) ने कई बार प्रयास और असफलताओं के बाद अपने मॉडल विमान को उड़ाने में सफलता हासिल की। विद्यालय में विमान की उड़ान देखकर शिक्षक भी उत्साहित हो उठे। उसकी प्रतिभा की जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी को दी गई है। स्वतंत्रता दिवस पर किशन को विमान के साथ बीएसए के समक्ष प्रस्तुत किए जाने की बात कही जा रही है। मुफ्तीगंज विकास खंड के बगथरी गांव निवासी किशन मौर्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय बगथरी में कक्षा आठ का छात्र है। किशन ने बताया कि करीब चार महीने पहले एफ-22 मॉडल बनाने की शुरुआत किए। पहली कोशिश में विमान भारी पड़ गया। पंखे बड़े होने से वे कुछ ऊंचाई पर पहुंचते ही नीचे गिरा गया और पंखे टूट गए। इस असफलता के बाद किशन ने विमान में बदलाव किए। पंखे छोटे किए और इंटरनेट से जानकारी जुटाकर मॉडल को दोबारा तैयार किया। इस बार मेहनत रंग लाई और विमान हवा में उड़ने लगा।
विज्ञापन

12 हजार में तैयार किया मॉडल
किशन ने मॉडल विमान बनाने में मोटर, सर्वो मोटर, 30 एम्पियर कंट्रोलर, सीटी-6बी ट्रांसमीटर, प्रोपेलर, 2200 एमएएच बैटरी, तार, प्लास्टिक और दफ्ती का इस्तेमाल किया है। विमान को नियंत्रित करने के लिए रिमोट भी लगाया गया है। मॉडल तैयार करने में करीब 12 हजार रुपये खर्च हुए। सामान का एक हिस्सा ऑनलाइन मंगाया गया, जबकि कुछ स्थानीय बाजार से खरीदा गया। खर्च में परिवार और शिक्षकों ने सहयोग किया।
स्कूल से घर पहुंचते ही जुट जाता था काम में
किशन के मुताबिक उनके पिता अखिलेश मौर्या पहले खेती करते थे और अब रोजगार के लिए मुंबई में रहते हैं। मां सुधा और छोटा भाई घर पर रहते हैं। किशन स्कूल से लौटने के बाद खेलकूद में समय बिताने के बजाय अपने मॉडल पर काम करता था। शुरुआत में परिवार ने उसके इस काम का कारण पूछा, लेकिन शिक्षकों ने किशन की प्रतिभा को समझते हुए परिजनों को प्रोत्साहित किया। इसके बाद परिवार ने भी उसका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

वैज्ञानिक बनने का है सपना
किशन की सबसे ज्यादा रुचि गणित और विज्ञान में है। वह बड़ा होकर वैज्ञानिक बनना चाहता है। मॉडल की सफल उड़ान देखकर विद्यालय के शिक्षक भी खुश हैं। इसकी जानकारी बीईओ को दी गई है। स्वतंत्रता दिवस पर किशन को अपने विमान के साथ बीएसए के समक्ष प्रस्तुत किए जाने की बात कही जा रही है। किशन ने कहा कि परिवार और शिक्षकों का सहयोग नहीं मिलता तो यह संभव नहीं होता। सभी का आशीर्वाद बना रहा तो वह भविष्य में इससे भी बड़ी उपलब्धि हासिल करने की कोशिश करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें