फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अष्टमी पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु 

Mon, 10 Oct 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
बाल संस्था  चौरामाता मंदिर रूहट्टा में स्थापित मां की मूर्ति।
विज्ञापन
नवरात्र की अष्टमी पर मंदिर और पूजा पंडालों में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सुबह की आरती से लेकर रात तक मंदिरों में दर्शन के लिए भक्तों की कतार लगी रही। ग्रामीण इलाकों के पंडालों में जागरण का आयोजन हुआ। मां शीतला धाम चौकिया और मैहर मंदिर में दर्शन के लिए भोर से लोग कतार में लग गए।
विज्ञापन


लोगों ने नारियल, चुनरी माला फूल चढ़ाकर माता रानी से आशीर्वाद लिया। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए मंदिर में सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रही। देर रात दर्शन का सिलसिला चला। कई पूजा पंडालों में शाम के समय प्रसाद का वितरण किया गया।

नगर के रुहट्टा स्थित बाल संस्था चौरा माता मंदिर पर संस्थापक जय प्रकाश अग्रहरि की देखरेख में प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर सर्वेश, मनीष, विमल, कृष्ण गोपाल गुप्त, वीरेंद्र, श्रीप्रकाश, विजय सिंधानिया, आदित्य, विमलेश संदीप आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन


श्री दुर्गा पूजनोत्सव सहयोग संस्था चौरा माता मंदिर पुरानी बाजार में भंडारा का हुआ। इस मौके पर राजनाथ मौर्य, जगदीश मौर्य, अर्जुन यादव, प्रमोद राव, घिस्सन राव आदि रहे। रामपुर: बाजार सहित आस-पास के क्षेत्रों मे दुर्गा पूजा की धूम रही।

घनश्यामपुर  प्रतिनिधि के अनुसार पांडालों में दिन भर भीड़ लगी रही। राजेश्वरी काली मां मंदिर सरोखनपुर, वैष्णो देवी हरिदासपट्टी, मैहर मंदिर हंकारपुर सहित बदलापुर, शाहपुर, घनश्यामपुर, रामनगर, लेदुका, उसराबाजार, बदलापुर खुर्द आदि बाजारों में शाम को मेले जैसा दृश्य था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें