फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पाइप पर गाड़ी चढ़ने को लेकर मारपीट, आठ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सुइथाकलां। सरपतहां थाना क्षेत्र के चिल्हीरामपुर में शुक्रवार शाम सिंचाई के लिए लगाई गई पाइप पर गाड़ी चढ़ने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से आठ लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गांव में राम किसुन और राममगन के बीच उक्त मामले को लेकर कहासुनी हो गई। इस दौरान बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे चलने लगे। जिसकी चपेट में आने से एक पक्ष से रामकिसुन, प्रिंस, विपिन, फूलकुमारी, दूसरे पक्ष के राममगन, विकास, विशाल, शकुंतला घायल हो गए। घायलों सीएचसी में भर्ती कराया गया। जिसमें रामकिसुन की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर दोनों पक्षों को पाबंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें