जिला पंचायत अध्यक्ष लालबहादुर यादव ने कहा कि शिक्षा समाज के लिए दर्पण होता है। विद्यालय बनाना सबसे पुनीत कार्य है। समाज को शिक्षित और जागरूक करना विद्यालयों की प्राथमिकता होनी चाहिए।
विद्यालय एक ऐसा साधन है जो दुनिया में नाम देता है। छात्र इस विद्यालय में यह उम्मीद लेकर आते हैं कि उन्हें अच्छी शिक्षा मिलेगी। वह रविवार को दमोदरा स्थित ठा. हरिसर सिंह इंटर कालेज के उद्घाटन अवसर पर बोल रहे थे।
कहा कि जौनपुर शिक्षा संस्कृति एवं संस्कार की धरती है। सत्संग से अच्छी विचार बनते है। उसके सुनने से लोग संस्कारवान बनते है। कहा कि हम कुबेर नहीं है। जब बड़ा जनपद होगा समस्याएं रहेगी।
दमोदरा के विकास के लिए हम सहयोग करेंगे। विशिष्ट अतिथि विधायक श्रद्धा यादव ने कहा कि ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के लिए बधाई देती हूं। ओम प्रकाश सिहं ने कहा कि शिक्षा आज की जरुरत है।
इससे पहले कार्यक्त्रस्म का उदघाटन जिला पंचायत अध्यक्ष फ ीता काटकर और सरस्वती की प्रतिमा पर द्वीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर अवकाश प्राप्त अध्यापकों को गीता और शाल भेटकर स्वागत किया गया।
स्वागत गीत रविन्द्र ज्योति और इन्दू यादव ने प्रस्तुत किया। कार्यक्त्रस्म में ललित सिंह, चन्द्रेश सिंह, बृजराज सिंह, रविन्द्र सिंह, बीरेंन्द्र, मंगला सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्त्रस्म की अध्यक्षता त्रिलोकी नाथ दूबे और संचालन राम आसरे सिंह ने किया।