फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीएआर के मानक को पूरा करे कालेज प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के कृषि विभाग के छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर सोमवार को छात्र नेता उद्देश्य सिंह, विशाल सिंह व कौतुक उपाध्याय के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया। छात्रों से आंदोलन में सहयोग करने की अपील की। छात्रों की मांग है कि महाविद्यालय में पठन पाठन के लिए उचित संसाधन की उपलब्ध कराया जाए। कृषि के छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की मान्यता के लिए महाविद्यालय आवेदन करें। । महाविद्यालय में छात्र - छात्राओं को कक्षा में बैठने की उचित व्यवस्था के साथ 60 से 80 छात्रों की बैच का निर्धारण किया जाए। प्रयोगशालाओं में उचित संसाधन उपलब्ध उपलब्ध कराया जाएं। कृषि स्नातक व परास्नातक के कृषि शोध कार्य के लिए पीली कोठी फार्म उपलब्ध कराया जाए। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के से बने समस्त छात्रावासों को छात्रों को आवंटित किया जाए। महिला कामन रूम के साथ साथ नए शौचालयों का निर्माण कराते हुए साफ सफाई का ध्यान रखा जाए। पुस्तकालय में छात्रों के नवीन पाठ्यक्रम के अनुसार नए संस्करणों की पुस्तकें हिंदी और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध कराई जाए। समस्त विषयों के शिक्षक उपलब्ध कराए जाएं। छात्र छात्राओं को मेडिकल सुविधा उपलब्ध कराई जाए। गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री के लिए कैंटीन की सुविधा मुहैया कराई जाए। यदि कॉलेज प्रशासन छात्रों को सुविधाएं मुहैया नहीं कराता है तो समस्त छात्र अपने अधिकारों को महाविद्यालय से छीन लेंगे। विशाल सिंह ने कहा कि अब आंदोलन के अलावा कोई अन्य रास्ता नजर नहीं है। इस मौके पर अभिषेक,प्रिंस जैसवार, सूर्य प्रताप, गौरव सिंह, आदित्य ,सिद्धार्थ विक्रम सिंह, अनिकेष मौर्य, रक्षित प्रताप सिंह, प्रशांत मिश्र, पीयूष सिंह, सौरभ यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें