फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र की उन्नति के लिए शिक्षा महत्वपूर्ण साधन

Sun, 17 Jul 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में मेधावियों के साथ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और टीएमयू के अधिकारी।
विज्ञापन
अमर उजाला और तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी मुरादाबाद के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को जिले के मेधावी विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आईएएस शिव रणप्पा ने दीप प्रज्ज्वलित कर  किया।
विज्ञापन


डा. रिजवी लर्नर्स एकेडमी में आयोजित अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शिव रणप्पा ने कहा कि समाज और राष्ट्र की उन्नति के लिए शिक्षा एक महत्वपूर्ण साधन है। मानव को पूर्ण बनाना शिक्षा का कार्य है।

शिक्षा से ही उत्तम चरित्र और आध्यात्मिक विकास होता है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से रमसा (राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान) लागू किया जा रहा है। जिसके तहत परास्नातक या उच्च शिक्षित व्यक्ति प्राथमिक स्तर पर सरकारी सेवा में अध्यापक के रूप में आसानी से आ सकता है और अपनी योग्यता के अनुसार भविष्य
विज्ञापन


में उच्च पदों पर उसकी प्रोन्नति भी हो सकती है।  उन्होंने कहा कि अमर उजाला और तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी की इस साझा पहल ने प्रतिभावों का सम्मान कर उनके कैरियर के नई उड़ान का मार्ग प्रशस्त किया है। टीएमयू के डा. संदीप वर्मा ने 133 कोर्सेस के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि टीएमयू में कॅरियर के आकर्षक विकल्प हैं।

यहां नामांकन कराकर छात्र अपने कॅरियर को संवार सकता है। डा. आलोक गहलोत ने इंजीनियरिंग के कोर्सेज के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि टीएमयू देश के टाप 100 यूनिवर्सिटी में से एक है और सारी कसौटियों पर खरा उतरा है। सत्येंद्र आर्य ने प्रबंधन कोर्सेज के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर राहुल जैदी, परमेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें