फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा प्रेरकों ने मानदेय के लिए किया सड़क जाम

Thu, 27 Aug 2015 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 ग्यारह महीने से मानदेय नही मिलने से नाराज शिक्षा प्रेरकों ने बुधवार को केन्द्रीय प्राथमिक  विद्यालय के सामने जौनपुर-शाहगंज मार्ग जाम कर दिया। शिक्षा प्रेरक महिलाएं सड़क पर ही बैठ गईं।
विज्ञापन


जाम के चलते जौनपुर-शाहगंज मार्ग आधे घंटे तक बाधित रहा। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। खबर मिलने पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह ने किसी तरह समझाकर जाम समाप्त कराया।

शाहगंज ब्लाक के समस्त शिक्षा प्रेरकों की बुधवार को केन्द्रीय विद्यालय पर बैठक बुलाई गई थी। बैठक में जन धन योजनान्तर्गत खाता धारकों का गांवों में सूची बनाने की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन


इस पर शिक्षा प्रेरकों ने आपत्ति जताया। कहा कि ग्यारह महीने से रूके मानदेय को पहले उन्हें दिया जाय। हमारा काम केवल दो घण्टे का है। लेकिन हमसे पांच घण्टे काम लिया जाता है।

बैठक में चर्चा चल रही थी कि एक स्वर में शिक्षा प्रेरकों ने मानदेय के बगैर काम करने से इनकार कर दिया। शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष बलराम यादव के नेतृत्व में सभी शिक्षा प्रेरक बैठक से बाहर निकल आये।

 और विद्यालय के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान दोनों तरफ  वाहनों की लंबी कतार लग गई।स्थिति बिगड़ती देख कोआर्डिनेटर जितेन्द्र कुमार उन्हें समझाने बुझाने का प्रयास किया।

 लेकिन लोग सड़क से हटने का तैयार नही थे। सूचना पाकर एसओ त्रिलोकी सिंह मय फैर्स के पहुंच गए। शिक्षा प्रेरक के कोआर्डिनेटर जितेन्द्र कुमार ने आश्वासन दिया कि कल तक बकाया वेतन उन्हें मिल जायेगा।

इसके बाद लोगों ने जाम समाप्त किया। प्रदर्शन करने वालों में रोहित यादव, नम्रता पुष्कर, रजनी वर्मा, सर्वेश, सोम्या सिंह, ललिता, प्रमिला आदि मुख्य रूप से शामिल थी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें