फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: पूविवि के कर्मचारियों ने परीक्षा नियंत्रक का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के तीन कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए जाने के विरोध में कर्मचारियों ने परीक्षा नियंत्रक का घेराव किया। कार्यालय में एक घंटे तक हंगामा किया। कर्मचारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग की। मुकदमा वापस नहीं लेने पर आंदोलन की धमकी दी। परीक्षा नियंत्रक के आश्वासन के बाद कर्मचारी शांत हुए ।
विज्ञापन

उपाधि विभाग के फर्जीवाड़े के आरोप में तीन लोगों पर परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह ने मुकदमा दर्ज करा दिया। बिना जांच पड़ताल के एक तरफा मुकदमा दर्ज कराने पर कर्मचारी संघ भड़क उठे। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह, महामंत्री रमेश यादव के नेतृत्व में बुधवार को परीक्षा नियंत्रक का घेराव किया। नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि किस आधार पर मामला दर्ज कराया गया है। जबकि शिकायती उपाधि का क्रमांक का बुक विश्वविद्यालय में छपा नहीं है। जो विश्वविद्यालय में उपाधि आई है वह पूरी तरह से फर्जी है बाहर की है। शिकायत करने वालों की जांच नहीं की गई। सीधे मुकदमा दर्ज करना एक तरह की साजिश है। विश्वविद्यालय परिसर के डाकघर से एक डिग्री और दूसरी रोडवेज के बगल वाले डाक से डिग्री पोस्ट कर शिकायत की गई है। जिन बिहार के लोगों के नाम पर शिकायत की गई , उनका भी कुछ अता-पता नहीं। बिना जांच पड़ताल के मुकदमा दर्ज करा दिया। उधर डिग्री नहीं मिलने से छात्रों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस मौके पर कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष रामजी सिंह, राधेश्याम सिंह मुन्ना, राजेश सिंह, जगदंबा मिश्रा, दिनेश सिंह, धर्मेंद्र प्रकाश सिंह, विनय सिंह, महातम यादव, संपूर्णानंद पांडेय, संतोष तिवारी, स्वामीनाथ, संतोष विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें