फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 1.65 लाख लाभार्थियों की नहीं हुई ई-केवाईसी, 15 दिन में भरेंगी 27 राशन दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में 84.52 लाख राशनकार्डों में शामिल 34.88 लाख लाभार्थियों में से करीब 1.65 लाख की ई-केवाईसी अभी पूरी नहीं हुई है। डीएम सैमुअल पॉल एन ने शेष लाभार्थियों की ई-केवाईसी जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। जिले में रिक्त चल रही 27 उचित दर दुकानों की नियुक्ति प्रक्रिया 15 दिन में पूरी करने को कहा है। रविवार की शाम को खाद्य तथा रसद विभाग की आपूर्ति शाखा से संबंधित योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक में डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि 34,88,572 लाभार्थियों के सापेक्ष 33,23,795 लाभार्थियों की ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है। 1,64,777 लाभार्थियों की ई-केवाईसी अभी बाकी है।
विज्ञापन

डीएम ने संबंधित अधिकारियों को शेष लाभार्थियों की ई-केवाईसी यथाशीघ्र पूरी कराने के निर्देश दिए। वहीं, 27 रिक्त उचित दर दुकानों के लिए नियमानुसार खुली बैठक कराकर 15 दिन के भीतर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने को कहा। नौ निलंबित उचित दर दुकानों के संबंध में भी जल्द निर्णय लेकर आगे की कार्रवाई पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में निर्माणाधीन मॉडल शॉप और अन्नपूर्णा भवनों की भी समीक्षा की गई। डीएम ने बताया कि 24 ग्राम पंचायतों में अन्नपूर्णा भवन बनकर तैयार हो चुके हैं। इनका नियमानुसार हस्तांतरण कराकर सितंबर 2026 के उठान और वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। वहीं, 33 ग्राम पंचायतों में अन्नपूर्णा भवन निर्माण का कार्य चल रहा है। केवल फिनिशिंग का काम बाकी है। बीडीओ को एक सप्ताह में काम पूरा कराकर भवनों का हस्तांतरण कराने के निर्देश दिए गए। डीएम ने चीनी के भंडारण और बाजार मूल्य की लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए। अधिकारियों और कर्मचारियों से निरीक्षण और छापेमारी की कार्रवाई लगातार जारी रखने को कहा गया, ताकि चीनी की कीमत निर्धारित मानक से ज्यादा न हो। इसके अलावा जिला खाद्य विपणन अधिकारी को सिंगल स्टेज व्यवस्था के तहत उचित दर विक्रेताओं को निर्धारित जियोफेंस पर ही खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए सभी परिवहन ठेकेदारों को निर्देशित करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें