फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर में उड़ रही धूल, कैसे होगी धान की रोपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
नेवढ़िया क्षेत्र में एक तरफ जहां 15 दिनों से बारिश नहीं हुई, वहीं रामनगर माइनर में भी धूल उड़ रही है। इससे क्षेत्र में धान की रोपाई का कार्य बाधित हो गया है। परेशान किसानों ने माइनर में पानी छोड़ने को लेकर जिम्मेदारों से कई बार गुुहार लगाई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इससे किसानों में रोष है। शीघ्र माइनर में पानी छोड़ने की मांग की गई है।
विज्ञापन

नेवढ़िया क्षेत्र में धान की रोपाई के लिए डाली गई धान की नर्सरी तैयार हो गई है। किसान धान की रोपाई के लिए खेत भी तैयार कर चुके हैं। मगर पानी के अभाव में रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। जून में लगातार बारिश होने से किसानों को लगा कि मानसून आ गया है और रामनगर माइनर में पानी भी आ जाएगा, जिससे अब वे आसानी से धान की रोपाई कर लेंगे, लेकिन किसानों की इस मंशा पर पानी फिर गया। 15 दिनों से बारिश नहीं हो रही है। माइनर में भी पानी नहीं छोड़ा गया है, जिससे किसान अब चाहकर भी धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। उनका कहना है कि धान की नर्सरी भी नष्ट हो गई है। मनोज दुबे, इंद्रेश तिवारी, वीरेंद्र, रवींद्र राजभर, रामलाल यादव आदि किसानों ने कहा कि नहर में पानी छोड़ने को लेकर कई बार जिम्मेदारों से गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक पानी नहीं छोड़ा गया है। इससे धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने शीघ्र माइनर में पानी छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें