फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब की मापी के दौरान दो पक्षों में मारपीट, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। थाना क्षेत्र के रइया गांव में तालाब की मापी के दौरान ही दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर मारपीट होते ही राजस्व टीम बिना तालाब की मापी किए ही वापस लौट गई।
विज्ञापन

रइया गांव निवासी मंगला गौतम आईजीआरएस के माध्यम से कतिपय लोगों पर तालाब की जमीन कब्जा करने की शिकायत करते हुए मापी कराकर सरकारी जमीन मुक्त कराने हेतु प्रार्थनापत्र दिए था, जिसके बाद सोमवार को दोपहर बाद हल्का लेखपाल जयशंकर यादव ग्राम और प्रधान पंकज जायसवाल सहित अन्य राजस्व कर्मी बिना पुलिस फोर्स के मौके पर पहुंचकर तालाब की मापी शुरू कर ही रहे थे कि तभी दूसरे पक्ष के लोग नापी का विरोध करने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों में लाठी-डंडे व ईंट पत्थर चलने लगे। इसमें एक पक्ष के मंगला, अमृता, प्रदीप और दूसरे पक्ष से रिंकू, मुकेश, अनारा देवी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को इलाज हेतु जिला अस्पताल भेजा। अमृता और रिंकू की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। दोनों पक्ष थाने पहुंचकर एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। उधर मारपीट होते देख राजस्वकर्मी बिना मापी किए ही वापस लौट गए। थानाध्यक्ष विवेक तिवारी ने बताया कि दोनो पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें