फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज के तल्ख तेवर से बढी तपिस पारा 43 पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। अप्रैल महीना आते ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। विगत दो दिनों से अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री बना हुआ है। लू के चलते दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। शाम चार बजे के बाद ही चहल-पहल शुरू हुआ। इस दिन मौसम में अधिकतम आर्द्रता 33 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 18 प्रतिशत दर्ज की गई। बृहस्पतिवार को सुबह से ही तपन का एहसास होने लगा था। दोपहर होते-होते सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। दिन भर 9 से 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म पछुआ हवाएं चलती रहीं। लू के डर से लोग घरों में दुबके रहे। शाम चार बजे के बाद लू की रफ्तार कम होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि पांच बजे के बाद ही सड़कों पर लोगों की चहल-पहल दिखी। मौसम वैज्ञानिक सुरेश कुमार कनौजिया का कहना है की पारा तेजी से चढ़ रहा है। इसके कारण सुबह से गर्मी का एहसास होने लगा। ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क हो जाना चाहिए। अभी पारा और चढे़गा। अगले दो दिन में पारा 44 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें