फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के सभी रेलवे क्रासिंग, तिराहे-चौराहों पर जल्द लगेगा सीसीटीवी कैमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपर। शहर में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए शहर के सभी रेलवे क्रासिंग और तिराहे-चौराहे पर वायरलेस सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। यह कार्य इसी माह के अंत तक शुरू हो जाएगा। साथ ही, तीन ड्रोन कैमरों की भी खरीदारी की गई है, जिससे त्योहार के अलावा जरूरत के अनुसार निगरानी की जाएगी। शहर के अंदर दुर्घटना, चोरी, छिनैती, लूट की घटनाओं और संदिग्ध लोगों पर नजर रखने के लिए प्रशासन ने यह फैसला लिया है। इस व्यवस्था के लागू होने से जाम और तिराहे-चौराहे पर सफाई कार्य की व्यवस्था की जानकारी एक क्लिक में देखी जा सकती है। इसके लिए लंबे समय से कवायद चल रही थी। इसके लिए ट्रेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। एमएलसी चुनाव के कारण कार्य के लिए आदेश नहीं किया गया है। अधिसूचना समाप्त होने के बाद यह कार्य भी हो जाएगा। इसके बाद रेलवे क्रासिंग नईगंज, रेलवे क्रासिंग जगदीशपुर, मुरादगंज तिराहा, बदलापुर पड़ाव, पालीटेक्निक चौराहा, जेसीज चौराहा, सिपाह, कोतवाली चौराहा, चहारसू, किला समेत 22 स्थानों पर वायरलेस सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगी। इसका कंट्रोल रूम नगर पालिका में बनाया जाएगा। इस कार्य पर 33 लाख रुपये खर्च होंगे। तीन ड्रोन कैमरे की व्यवस्था की गई है। नगर पालिका के ईओ संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि तिराहे पर तीन-तीन कैमरे लगाए जाएंगे, जबकि चौराहे पर चार-चार सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे वायरलेस होंगे। इस व्यवस्था के माध्यम से सफाई व्यवस्था, गाड़ियों की भी निगरानी की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें