फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुदौली के लाल की शहादत पर रोया गांव

Mon, 30 Jan 2017 01:38 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
सिकरारा के दुदौली गांव के सीआरपीएफ जवान पारस नाथ के छत्तीसगढ़ के सुकमा में शहीद होने की सूचना के बाद रोते परिवार के लोग। 
विज्ञापन
दुदौली गांव के लाल सीआरपीएफ जवान पारसनाथ सरोज के छत्तीसगढ़ में शनिवार को शहीद होने की खबर मिलते ही परिवार सहित पूरे गांव में मातम छा गया। गांव में हर कोई शहीद पारस को याद कर शोक संतप्त था।  रविवार को कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव, सांसद केपी सिंह, पूर्व सांसद धनंजय सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग शहीद के घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की। शहीद के पिता की स्थिति उस इंसान की तरह हो गई जिसने अपने बारे में लिखा है कि गमों ने एक भी अरमा मेरा जिंदा नही छोड़ा, मगर ऐ जिंदगी हमने तेरा पीछा 
विज्ञापन
  नहीं छोड़ा । वह एक गरीब परिवार का हिम्मती इंसान होने के कारण गांव के ही इंटर कालेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की नौकरी करके  पांच पुत्रों की शिक्षा दीक्षा और दो बेटियों की पढ़ाई लिखाई, शादी विवाह कराए ।
  उनके जीवन की खिली खिली बगिया में अचानक किसी की बुरी नजर लग गयी और उनका बड़ा बेटा जो कि इंटर कालेज दुदौली में अनुचर था पांच साल पहले दिवंगत हो गया । बड़े बेटे की बीवी बच्चों की जिम्मेदारी के साथ साथ उन्होंने पारस को स्नातक की शिक्षा दिलाई और वह अपनी काबलियत के बल पर इलाहाबाद से
विज्ञापन

  2004 में सीआरपीएफ  में बतौर कांस्टेबिल नौकरी करने लगा । 2006 में पारस का पराऊगंज की छत्रीपुर निवासिनी प्रीति किरण से विवाह हो गया । दो बच्चे भी हुए । बड़ी बेटी शिवांगी (11) अपने नाना के साथ रहकर 5वीं में पढ़ाई कर रही है।
  जबकि बेटा कौशल केशर को खुद अपने साथ इलाहाबाद में किराए के मकान में रह कर पढ़ा रही थी । अब क्या होगा किसके सहारे पहाड़ सी जिंदगी कटेगी। कौन बेटी के हाथ पीले करायेगा । यही सब प्रीति को खाये जा रही है । जिसके उत्तर की तलाश में वह बार बार बेहोश हो कर गिर जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें