फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र, राज्य सरकार के खिलाफ गरजे किसान

Thu, 16 Jul 2015 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के तत्वावधान में बुधवार को दोपहर में कलेक्ट्रेट में सभा कर किसान जमकर प्रदेश सरकार पर गरजे।
विज्ञापन


 उन्होंने केंद्र और  राज्य सरकार पर किसानों के साथ छलावा  करने का आरोप लगाया। सभा के बाद किसानों ने 13 सूत्री पत्रक एसडीएम को सौंपा।

 जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव ने कहा कि किसान को उचित मूल्य पर डीएपी और यूरिया खाद नही मिला पा रहा है। कृषि यंत्रों के दाम बढ़ गए हैं।

गांव में बिजली नसीब नही हो रही है। नहरों में पानी नही आ रहा है। किसान अपनी समस्याओं को लेकर परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सभी जिलों में किसान सहयोग कमेटी गठित किया जाना चाहिए।

 जिससे किसानों की समस्याओं का निराकरण हो सके। महामंत्री धर्मराज पटेल ने कहा कि तहसील मडि़याहूं के बरसठी थाना क्षेत्र में मजदूरों के साथ हो रहे उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को राज्य कर्मचारी
विज्ञापन


 का दर्जा देते हुए मानदेय बढ़ाए जाने की मांग की। सभा का संचालन अछैबर नाथ पटेल ने किया। सभा में शिव प्रताप सिंह, राजबली, शैलेश वर्मा, धर्मराज, शोभनाथ, चितबहाल, विनोद मौर्या, अमर नाथ, मेवालाल, समरजीत,
विज्ञापन


बाबूराम, बब्बन सिंह, पारस नाथ, अखिलेश पटेल, अखिलेश, पुद्दनराम, राम आसरे, मोलईराम, भैयालाल, आरपी सिंह, प्रमिला, चिंता, सविता, मीना, हीरावती, शीला, सुषमा, पनदेई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें