फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में गिरा ट्रांसमीटर लगा गुब्बारा

Fri, 15 May 2015 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत कोतवाली क्षेत्र के भोगीपुर गांव में गुरुवार की सुबह ट्रांसमीटर लगा गुब्बारा मिलने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई है। ट्रांसमीटर और गुब्बारे को कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


माना जा रहा कि इस तरह के ट्रांसमीटर और गुब्बारे का इस्तेमाल मौसम विभाग में शोध के लिए होता है। पुलिस ने जानकारी के लिए मौसम विभाग से भी संपर्क साधा है।

 भोगीपुर गांव निवासी गुल्जारीलाल चौहान गुरुवार को सुबह सोकर उठे तो घर के सामने से गुजरे 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार पर बड़ा सा गुब्बारा लटक रहा था। उसे देखने के लिए थोड़ी में वहां भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


 गुब्बारे में ट्रांसमीटर देख लोगों इसकी सूचना केराकत पुलिस को दी। इंस्पेक्टर एसके तिवारी ने गुब्बारे, ट्रांसमीटर को कब्जे में ले लिया।

 उन्होंने बताया कि ट्रांसमीटर पर मेड इन जर्मनी लिखा है, इस तरह के बैलून और ट्रांसमीटर का इस्तेमाल मौसम विभाग में शोध के लिए किया जाता है।

 इसकी सूचना मौसम विभाग के अधिकारियों को दे दी गई है। एसपी भारत सिंह यादव ने कहा कि ट्रांसमीटर और गुब्बारे का पता लगाने के लिए मौसम विभाग से संपर्क साधा गया है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें