रेल राज्यमंत्री मनोज सिनहा की ओर से मड़ियाहूं रोड पर रेलवे क्रासिंग के ओवरब्रिज का शिलान्यास करने और लखनऊ मंडल के जीएम द्वारा संभावित निरीक्षण को लेकर शुक्रवार को लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक एके लाहोदी ने सिटी
स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन पर व्याप्त यात्री सुविधाओं सहित कार्यालयों की जांच की। साथ स्टेशन के सामने और पूरब तरफ की खाली भूमि का उपयोग करने का आदेश दिया। जांच के दौरान मिली खामियों पर नाराजगी
प्रकट करते हुए शीघ्र दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। डीआरएम वाराणसी से चलकर विभिन्न स्टेशनों की जांच करते हुए लगभग पौने चार बजे सिटी स्टेशन पहुंचे। सबसे पहले सिटी स्टेशन के पूरब खाली जमीन को देखा।
सूत्रों की मानें तो मडिय़ाहूं रोड पर रेलवे क्रासिंग पर बनाए जाने वाले पुल का शिलान्यास रेल राज्य मंत्री द्वारा किए जाने की संभावना के मद्देनजर जमीन की जांच की। जमीन पर टेंट लगाने, पार्क बनाने, स्टेज आदि बनाने के लिए
बनाए गए नक्शे के अनुसार भूमि का निरीक्षण किया। पूर्वी छोर पर प्लेट फार्म समाप्त होने वाले स्थान रैक लगाने का निर्देश दिया। प्लेटफर्म नंबर एक पर लगी 400 लीटर के पानी की टंकी को देखा। स्टेशन अधीक्षक ने बताया की
यात्रियों के पीने के लिए पानी पर्याप्त नहीं होता है। इस दौरान सीनियर डीसीएम अश्वनी श्रीवास्तव, पंकज सिंह, एके सिंह, बीपी सिंह, एसके पाल, ज्योती स्वरुप श्रीवास्तव, अवतार सिंह तूर आदि मौजूद रहे।