फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआरएम ने स्टेशनों का किया निरीक्षण

Sat, 17 Oct 2015 01:18 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के जीएम के आगमन की तैयारी में शुक्रवार को  डीआरएम लखनऊ एके लोहाटी ने सिटी स्टेशन और जफराबाद स्टेशन का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने साफ सफाई, पेय जल और कालोनियों का बारिकी से निरीक्षण किया।
विज्ञापन


सिटी स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर दो-तीन पर कूड़ादान नही रखने और रजिस्टर में खामी पाए  जाने पर स्टेशन अधीक्षक को फटकार लगाई।

डीआरएम लखनऊ अपने विशेष सैलून से शुक्रवार की सुबह वाराणसी से चलकर 10:50 बजे जफराबाद स्टेशन पर पहुंचे। यहां करीब ढाई घंटे तक स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नजदीक से ट्रैक जंक्शन का निरीक्षण

किया। स्टेशन पर पानी की व्यवस्था नही होने पर नाराजगी जताई। साफ सफाई की व्यवस्था सुदृढ करने के लिए स्टेशन अधीक्षक को हिदायत दी। निर्माणधीन स्टेशन भवन, कालोनी का निरीक्षण किया। हिदायत दिया कि 24 अक्तूबर से पहले
विज्ञापन


सभी व्यवस्थाएं ठीक हो जानी चाहिए। करीब 1:20 बजे सिटी स्टेशन के लिए रवाना हुए। 1:28 पर वह सिटी स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंचे। ओवर ब्रिज से वह प्लेट फार्म संख्या एक पर आए। पहले उन्होंने बाहर रेलिंग, पार्क,

वाहन पार्क का निरीक्षण किया। इसके बाद वह कर्मचारी कालोनी में जाकर कमरें में घुसकर व्यवस्था देखी। कालोनी में स्थित हैंडपंप को देख कहा कि यह चलता है कि नही। इसके बाद कर्मचारी दौड़कर हैंडपंप को चलाया तो पानी तो दे रहा

था लेकिन बहुत ही गंदा। इस दौरान टीटीएम रेस्ट हाउस का निरीक्षण किया। इसके बाद यात्री प्रतिक्षायल, शौचालय देखने के बाद सहायक स्टेशन मास्टर कार्यालय में रजिस्टर चेक किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें