फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तिभाव से पूजी गईं कूष्मांडा

Sat, 17 Oct 2015 01:14 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
शारदीय नवरात्र के चौथे दिन शुक्रवार को देवी कूष्मांडा की श्रद्धा के  साथ की गई। सुबह से ही मंदिरों में घंटा घड़ियाल गूंजने लगे। हवन-पूजन के बाद पंडालों में पूजन का दौर जारी रहा। शीतला चौकिया धाम और मैहर मंदिर बड़ी संख्या में
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने मत्था टेका। दर्शन पूजन के लिए सुबह से ही लोग कतारबद्ध होने लगे थे। चारों ओर माता के जयकारे गूंजते रहे। आदि शक्ति के दर्शन के लिए देवी मंदिरों में भक्तों का हुजूम उमड़ा।

नवरात्र भगवती दुर्गा की आराधना का सर्वोत्तम पवित्र अवसर होती है। नौ दिन मां भगवती के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। श्रद्धालु भगवती के रूप को पूजकर कृतार्थ होते हैं। शुक्रवार को नवरात्र तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने अपने
विज्ञापन


परिवार वालों के साथ देवी कूष्मांडा की पूजा की गई। दुर्गा सप्तशती और दुर्गा चालीसा का पाठ किया गया। भोर से ही शहर के देवी मंदिरों मां शीतला चौकिया धाम, मैहर देवी, विसर्जन घाट स्थित नवदुर्गा मंदिर, सिटी स्टेशन स्थित काली मां

मंदिर में दिनभर पूजन-अर्चन का सिलसिला जारी रहा। शाम होते ही पूजा पंडालों में पुरोहितों ने हवन-पूजन के बाद देवी प्रतिमाओं के पट खोल दिए। इसके साथ ही देवी के जयकारे गूंज उठा। शहर के रुहट्टा स्थित  बाल संस्था चौरा माता

मंदिर के जय प्रकाश अग्रहरि, सर्वेश, मनीष, विमल, कृष्ण गोपाल, विमलेश, कन्हैया गुप्ता, विजय सिंधानिया,ं मनोज गुप्ता, बल्लू आदि सहयोग कर रहे है। मुंगराबादशाहपुर में दुर्गा पूजा समितियों द्वारा पंडालों में दुर्गा का भव्य व आकर्षण

प्रतिमा स्थापित की गई है। श्री बाल गोपाल दुर्गा पूजा समिति, जय मॉ वैष्णो देवी दुर्गा पूजा समिति, श्री दुर्गा पूजा समिति साहबगंज समेत नगर मां के जयकारो से देर रात तक गूंज रहा हैं
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें