फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: घर के बाहर अलाव ताप रहे किन्नर के ड्राइवर की गोली मार कर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के राजा साहब पोखरे के पास स्थित रामबाग कॉलोनी में बृहस्पतिवार की शाम बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वह किन्नरों के वाहन का चालक था, हत्या का कारण संपत्ति पर कब्जा व वर्चस्व को लेकर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

आजमगढ़ निवासी गोपाल विश्वकर्मा(35) किन्नरों के बीच रहकर गाड़ी चालक का काम करता था। साथ ही उनके रामबाग कॉलोनी स्थित आवास में रहता भी था। बृहस्पतिवार की शाम वह घर के बाहर अलाव ताप रहा था। इस दौरान कुछ अज्ञात बदमाश पहुंचे और उसके सिर में एक गोली मारकर फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हुए, तब तक बदमाश फरार हो गए। उसको उपचार के लिए जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि गोपाल सोनी किन्नर के यहाँ पिछले 12 वर्षों से बतौर चालक काम करता था। सोनी की भी मई 2024 में हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद से उसके अन्य साथियों की सोनी के रामबाग स्थित आवास व लाखों की संपत्ति पर नज़र थी। सोनी के मरने के बाद भी गोपाल उसके घर में रहता था। यह उसके अन्य साथियों को खटक रहा था कि कहीं यह भी सोनी की संपत्ति पर अधिकार न जमाने लगे। इसी बात को लेकर हत्या करने के कयास लगाए जा रहे है। इस बाबत एडिशनल एसपी सिटी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि यह हत्या वर्चस्व को लेकर की गई है। मामले में पीएम और अन्य जांच के बाद साक्ष्यों के आधार पर पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें