जफराबाद क्षेत्र के महरुपुर गांव के पास शनिवार की रात 12 बजे दो ट्रकों की आमने सामने टक्कर हो गई। इसमें एक चालक की मौत हो गई तथा दूसरे चालक तथा खलासी को गंभीर चोट आई हैं। एक ट्रक हरियाणा से माल लादकर वाराणसी के रामनगर जा रहा था। जबकि दूसरा ट्रक सामने से आ रहा था। वाराणसी की तरफ जा रहे ट्रक अचानक विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाराणसी की तरफ जा रहे ट्रक के चालक पंकज उपाध्याय (30) पुत्र प्रेमचन्द उपाध्याय का शव ट्रक के साथ चिपक गया। पुलिस ने जेसीबी से उसका शव बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरे ट्रक के चालक इरफान पुत्र लियासत निवासी सकेरा जनपद हरदोई तथा खलासी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।