मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सतहरिया इंडस्ट्रीयल एरिया के पास बृहस्पतिवार की सुबह टाटा मैजिक और ट्रक की टक्कर में मैजिक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मछलीशहर के मोलनापुर गांव निवासी संदीप दुबे (30) टाटा मैजिक पर दूध लादकर मुंगराबादशाहपुर जा रहा था। जैसे ही मैजिक सतहरिया के पास पहुंची सामने से तेज रफ्तार आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। इसमें मैजिक चालक संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ट्रक चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया जिसकी तलाश की जा रही है।