फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: तीन दिन बाद भी शव की नहीं हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के वाराणसी-जौनपुर हाइवे के किनारे रेहटी गांव के पास सड़क से 10 मीटर दूर आम के बगीचे में हत्या कर फेंके गए शव की शिनाख्त तीन दिन बाद भी नहीं हो सकी। पोस्टमार्टम के बाद शव काे लावारिस मानकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

रेहटी गांव के गेट के पास बीते बृहस्पतिवार को सुबह आम के बगीचे में 25 वर्षीय युवक का धारदार हथियार से गला काटकर शव फेंका गया था। पुलिस ने शव की जांच पड़ताल की तो युवक का गला किसी धारदार हाथियार से रेते जाने के निशान मिले। मौके पर फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की। घटना स्थल पर खून के निशान नहीं मिलने से प्रतीत हुआ कि हत्यारों ने युवक की गला काटकर हत्या कहीं अन्य जगह पर करने के बाद शव को यहां लाकर फेंक दिया है।
थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि जिले के साथ पड़ोसी जिलों में सूचना दी गई लेकिन शिनाख्त नहीं होने पर शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें