फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: ड्राइवर ने पानी में नशीली दवा मिला कर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर दुराचार करने का मामला प्रकाश में आया है। महिला की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि उसके पति रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते है। उसकी तबीयत प्रायः खराब रहती है। दस जुलाई को वह वसीम अहमद की स्कार्पियो बुक कराकर दवा लेने गई। रास्ते में दवा खाने के लिए पानी की जरूरत पड़ी। एक जगह वाहन रोकवा कर पानी लेने के लिए उतर रही थी कि चालक ने कहा कि वह पानी लेने जा रहा है। आरोप लगाया कि चालक का लाया पानी पीते ही वह बेहोश हो गई। होश में आई तो उसे लगा कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है।
घर आने के कुछ दिन बाद वसीम फोन कर एक वीडियो की धमकी देने लगा। धमकी दी कि यदि वह नहीं आई तो वह वीडियो वायरल कर देगा। महिला ने बताया कि जब उसके पति आए तो उसने पूरी बात उन्हें बताई। पति जब आरोपी से पूछताछ करने गया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें