फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के सामान के साथ चालक फरार, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। उत्तराखंड से इनोवा कार बुक कराकर शाहगंज पहुंचे व्यापारी के समान के साथ चालक कार लेकर फरार हो गया। व्यापारी की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

लखनऊ के अलीगंज निवासी कौशलेंद्र यादव किराना व्यवसायी हैं। वह पांच दिन पूर्व उत्तराखंड से किराए के वाहन से बेचने के लिए सामान लेकर आए थे। शनिवार की शाम शाहगंज स्थित जेसीज चौक पर किसी दुकानदार से बातचीत कर रहे थे। इसी बीच चालक सामान लेकर भाग निकला। कुछ देर बाद चौक पर पहुंचे वहां भी चालक नहीं मिला। काफी इंतजार के बाद भी चालक और वाहन न मिलने पर व्यापारी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात वाहन व चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है। व्यापारी के मुताबिक कार में उनका बैग था जिसमें नकदी के अलावा अन्य कीमती सामान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें