फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: साहबों की दर पर ही पीने का पानी नहीं, 20 लीटर का मंगाया जाता है जार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में बहुमंजिला विकास भवन में सीडीओ के अलावा करीब एक दर्जन से अधिक विभाग हैं। जिले को विकास की रफ्तार यहीं से मिलती है। विभिन्न विभागों में प्रतिदिन सैकड़ों लोग आते हैं लेकिन यहां पेयजल की व्यवस्था नहीं है। फरियादियों को खरीदकर पानी पीना पड़ता है। वहीं अधिकारी, कर्मचारी आरओ का 20 लीटर का जार मंगाकर पानी पीते हैं। एसपी कार्यालय और अन्य सार्वजनित स्थलों का भी यही हाल है। चौथे तल पर सीडीओ कार्यालय के बाहर व दूसरे तल पर डीडीओ कार्यालय के सामने लगी पानी की मशीन खराब है। सर्विसिंग नहीं होने से पानी गंदा आता है। एसपी कार्यालय के ठीक सामने लगा हैंडपंप खराब है। रिकाॅर्ड रूम के बाहर लगा आरओ भी खराब है। हालांकि कलेक्ट्रेट में कुछ दिनों पहले पोस्ट ऑफिस कार्यालय के बाहर आरओ प्लांट लगाया गया, इसी तरह पत्रकार भवन के सामने आरओ प्लांट को चालू किया गया। इससे कलेक्ट्रेट पहुंचने वाले लोगों को कुछ हद तक राहत महसूस हो रही है।
विज्ञापन

केराकत : केराकत तहसील का 2023 से वाटर कूलर लगा था जो बंद है। इससे यहां आने वाले फरियादियों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। केराकत ब्लाॅक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वाटर कूलर लगा है।

मड़ियाहूं तहसील परिसर में नगर पंचायत द्वारा आरओ मशीन लगाई गई थी। कुछ दिन चलने के बाद मशीन पानी देना बंद कर दिया। एक हैंडपंप चालू हालत में है। लोगों ने इसकी शिकायत कई बार की लेकिन आरओ मशीन की मरम्मत नहीं हुई।
विज्ञापन


सिंगरामऊ बाजार के बस पड़ाव पर क्षेत्रीय विधायक रमेशचंद्र मिश्र द्वारा लगवाया गया वाटर एटीएम कई महीनों से खराब पड़ा है। शिकायत के बाद कोई सुनवाई नहीं हुई। लोग मजबूरन बोतल का पानी खरीद कर पी रहे हैं।
मछलीशहर तहसील में पूर्व सांसद रामचरित्र निषाद ने अपनी निधि से 11 आरओ वाटर कूलर लगवाया था। सभी खराब है। महाकुंभ के मद्देनजर रोडवेज बस स्टेशन में लगे आरओ वाटर प्लांट की मरम्मत कराई गई थी लेकिन कुछ दिन बाद वो भी खराब हो गया।
मामले की जानकारी नहीं है। किसी कर्मचारी ने मामले की शिकायत नहीं की है। अगर ऐसी बात है तो इसको दिखवाकर वाटर कूलर की मरम्मत कराई जाएगी। अन्य तहसीलों व सार्वजनिक स्थलों पर खराब पड़े वाटर कूलरों को भी ठीक करवाया जाएगा। ताकिसे गर्मी में फरियादियों को पेयजल की समस्या न हो।- साई सीलम तेजा, सीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें