जौनपुर। श्री चित्रगुप्त पूजन महासमिति की ओर आयोजित कायस्थ समागम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम संस्था से जुड़े लोगों ने कहा ने कहा कि नौकरी की परंपरा से समाज के युवाओं को ऊपर उठने की जरूरत है। नौकरी करने के बजाय नौकरी देने वाला बने।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केपी ट्रस्ट प्रयागराज के चेयरमैन डॉ. सुशील सिन्हा ने कहा कि जौनपुर के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में कायस्थ परिवार से मिलने का मौका मिला है। कायस्थ जागरूक समाज हैं और देशहित में सदैव समर्पित रहता है। राष्ट्रीय कायस्थ महापरिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मयंक श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थों को नौकरी करने वाली सोच से ऊपर उठकर नौकरी देने वाला बनना चाहिए। अखिल भारतीय चित्रांश महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव वर्मा ने कहा कि कायस्थ समागम में देशभर के कई संगठन के लोग एक मंच पर मौजूद हैं। कायस्थ संघ अंतरराष्ट्रीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश चंद खरे ने कहा कि आज समय की मांग है एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाएं। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विवेक श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव साधु ने कहा कि समाज ने एकजुटता दिखा कर जौनपुर का सम्मान पूरे देश में बढ़ाया है। युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन भास्कर ने कहा कि सामाजिक संगठन में कार्य करना सौभाग्य की बात होती हैं। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अजय अंबष्ट, पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव, आरटीओ आरआई अशोक श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष श्रीवास्तव को कायस्थ रत्न से सम्मानित किया गया। कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कुमार श्रीवास्तव के राष्ट्रीय टीम, प्रदेश टीम के लोगो ने शपथ ग्रहण किया। इस मौके पर डॉ. उमाकांत श्रीवास्तव, दयाल शरन श्रीवास्तव, गिरिजेश श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, अजय वर्मा अज्जू , राकेश श्रीवास्तव बच्चू की टीम ने शपथ ग्रहण किया। युवा जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने टीडी काॅलेज की टीम ने बाइक जुलूस निकालकर भ्रमण किया। कार्यक्रम में प्रतिमा श्रीवास्तव, ज्योति श्रीवास्तव, सुमती श्रीवास्तव, प्रियंका श्रीवास्तव, सुमन श्रीवास्तव की टीम ने संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया। संयोजक राजेश श्रीवास्तव बच्चा भईया एडवोकेट ने स्वागत किया। इस मौके पर दीपक श्रीवास्तव, गौरव श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।