फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक चेतना के स्थापक थे डॉ. श्यामा प्रसाद : डॉ. संगीता बलवंत

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। क्षेत्र के एक शिक्षण संस्थान में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी जिला मछलीशहर की ओर से डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ.संगीता बलवंत ने उनके जीवन, संघर्ष व राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ.मुखर्जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि स्वतंत्र भारत की राजनीतिक चेतना के स्थापक थे। देश की एकता और अखंडता के लिए डॉ. मुखर्जी का योगदान अविस्मरणीय और प्रेरणादायी है। कश्मीर नीति का विरोध करते हुए उन्होंने एक देश में दो निशान, दो विधान, दो प्रधान नहीं चलेंगे का नारा दिया, जो आज भी राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी देश के पहले उद्योग मंत्री रहे और उन्होंने आधुनिक भारत की औद्योगिक नींव रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम को पूर्व विधायक गुलाब चंद सरोज, पूर्व विधायक दिनेश चौधरी व वरिष्ठ नेता ब्रह्मदेव उपाध्याय ने भी संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.अजय कुमार सिंह, डॉ.नृपेंद्र सिंह, ज्ञानेंद्र मिश्रा, संदीप सिंह, अरविंद सिंह, राजेंद्र श्रीवास्तव, मेहीलाल गौतम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें