फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 50 से कम छात्र वाले 500 स्कूलों का होगा विलय

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। करंजाकला। जिले में 50 से कम छात्र संख्या वाले परिषदीय विद्यालयों का चरणबद्ध तरीके से विलय किया जाएगा। कुल 21 विकास खंडों में संचालित 2807 परिषदीय विद्यालयों में से लगभग 500 विद्यालय ऐसे हैं, जहां छात्रों की संख्या 50 से भी कम है। शासन ने कम नामांकन वाले परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को नजदीकी स्कूल में शिफ्ट करने का आदेश दिया है। इन विद्यालयों को मर्ज (पेयरिंग) करने के लिए बीईओ, प्रधान व अभिभावकों से रिपोर्ट मांगी गई है। बीएसए डाॅ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि जिले करीब 500 विद्यालय ऐसे हैं। जहां छात्रों का नामांकन 50 से कम है। ऐसे सभी विद्यालयों का डिटेल खंड शिक्षा अधिकारी से मांगा गया है। खंड शिक्षा अधिकारी से यह भी कहा गया है कि सभी हितधारकों के साथ बैठक कर वाजिब निर्णय लेकर आख्या प्रस्तुत करें। ग्राम प्रधान, क्षेत्र के अभिभावकों के साथ बैठक कर उचित निर्णय लेकर रिपोर्ट विभाग को उपलब्ध कराएं ताकि शासन की मंशा के अनुरूप इन विद्यालयों को नजदीक के दूसरे विद्यालयों में मर्जर किया जा सके। बताया कि इस प्रक्रिया में छात्रों की संख्या, उनके लिए उपलब्ध सुविधाएं, भवन की स्थिति, सड़क संपर्क और सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है।उधर, शासन के आदेश का शिक्षक संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है। शिक्षकों का कहना है कि शासन विद्यालयों की पेयरिंग के नाम पर परिषदीय विद्यालयों को बंद कर रहा है। यह न सिर्फ शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) की मूल भावना का अतिक्रमण है, बल्कि ग्रामीण बच्चों के भविष्य के साथ अन्याय भी।रविवार को शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरविंद कुमार शुक्ला के नेतृत्व में शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया था। शिक्षकों ने इस आदेश को तत्काल वापस लेने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार सीधे-सीधे स्कूलों के निजीकरण की ओर बढ़ रही है। सरकार नहीं चाह रही है कि गरीब, किसान, रिक्शा, ठेले वाले, मजदूरों के बच्चे शिक्षा पाकर उच्च पदों पर पहुंच सके। उन्होंने कहा कि स्कूल मर्ज करने का विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन


जिले में हैं कुल 2807 परिषदीय विद्यालय-जिले में कुल 2807 परिषदीय विद्यालयों का संचालन हो रहा है। इसमें 1930 प्राथमिक विद्यालय, 466 उच्च प्राथमिक विद्यालय और 411 कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं। इसमें से करीब 500 विद्यालय ऐसे हैं, जिनमें छात्रों का नामांकन 50 से कम हुआ है।
जिले में 50 से कम छात्र संख्या वाले परिषदीय विद्यालयों का विलय इसी सत्र में किया जाना है। जैसे-जैसे सत्यापन रिपोर्ट मिलेगी मर्जर की कार्रवाई पूरी की जाएगी। जिले के सभी 21 ब्लाकों के खंड शिक्षा अधिकारी से सत्यापन रिपोर्ट गई है।-डाॅ.गोरखनाथ पटेल, बीएसए जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें