जौनपुर। जेसीआई जौनपुर के अध्यक्ष गौरव सेठ की अध्यक्षता एवं चुनाव अधिकारी धर्मेन्द्र सेठ की देखरेख में नगर के एक होटल में बृहस्पतिवार की रात को हुआ। डा. संदीप पांडेय को अध्यक्ष चुना गया। प्रदीप जायसवाल को सचिव के पद पर चयनित किया गया। मौके पर अध्यक्ष गौरव सेठ को मंडल तीन का मंडल उपाध्यक्ष चयनित होने पर सभी सदस्यों द्वारा सम्मानित किया गया। शशांक सिंह रानू, आलोक सेठ ने कहा कि संदीप पांडेय के नेतृत्व में निश्चित ही संस्था एक नया इतिहास रचेगी। मौके पर राधेरमण जायसवाल, संतोष अग्रहरी, राकेश जायसवाल, शशांक सिंह रानू, कृष्ण कुमार जायसवाल, संजय गुप्ता, आकाश केसरवानी, सूर्यांक साहू, सर्वेश जायसवाल, आरिफ अंसारी, रमेश श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश जायसवाल, आशुतोष जायसवाल, दिलीप सिंह, संतोष अग्रहरि मेडिकल, दीपक वाधवा, प्रदीप सिंह, अतुल जायसवाल, दिलीप जायसवाल, शिवेंद्र सेठ, रतन सीकरी, रामकृपाल जायसवाल, राजकुमार जायसवाल आदि मौजूद। संचालन उपाध्यक्ष हफीज शाह ने किया।